CEC Gyanesh Kumar की Salary कितनी? बंगला, गाड़ी से लेकर दूसरी सुविधाओं तक, जानें सबकुछ

ज्ञानेश कुमार 19 फरवरी 2025 को भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने थे। अपने वर्तमान पद पर रहते हुए उन्हें सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश या कैबिनेट सचिव की सैलरी के बराबर सैलरी दी जाती है।

विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपने विरोध को तेज कर दिया है। यह विरोध मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले फॉर्म 6 में किए गए बदलावों को लेकर किया जा रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च निकाला जा रहा है। राहुल गांधी भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) के मुख्यालय तक जाने की कोशिश करते दिखे लेकिन सुरक्षाबल इस मार्च को आगे बढ़ने नहीं दे रहे हैं। इन सब के बीच आइए जानते हैं भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) के पद पर नियुक्त व्यक्ति की सैलरी कितनी होती है और उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं-

Gyanesh Kumar

CEC Gyanesh Kumar की सैलरी कितनी है? (Photo: X handle/@ECISVEEP)


ज्ञानेश कुमार की मंथली सैलरी कितनी है?

दरअसल, भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त (Chief Election Commissioner) का पद देश के सबसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पदों में शामिल माना जाता है। मौजूदा समय में ज्ञानेश कुमार इस पद पर हैं। वह 19 फरवरी 2025 को भारत के 26वें मुख्य चुनाव आयुक्त बने थे। ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी रहे हैं और केंद्र सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पद पर रहते हुए उन्हें हर महीने 2,50,000 रुपये सैलरी मिलती है। यह सैलरी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश या कैबिनेट सचिव की सैलरी के बराबर है। पहले CEC की सैलरी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के बराबर थी।

End of Feed