बिजनेस

होली पर कितने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, मार्च में कुल कितने दिन की छुट्टी चेक करें पूरी लिस्ट

शेयर बाजार में मार्च में सबसे ज्यादा दिनों तक बंद रहने वाला है। इस दौरान होली सहित कई बड़े पर्व और त्योहार हा रहे हैं। वीकेंड क्लोजिंग को मिलाकर मार्च में शेयर बाजार कुल 12 दिन बंद रहेगा। इसके अलावा एक एक हॉलीडे वीकेंड पर आ रहा है।

Image

इस साल की पूरी हॉलीडे लिस्ट

मार्च 2026 शेयर बाजार के लिहाज से सबसे ज्यादा छुट्टियों वाला महीना साबित होने जा रहा है। होली, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे प्रमुख पर्वों के साथ वीकेंड क्लोजिंग जोड़ दें तो पूरे महीने में कुल 12 दिन बाजार बंद रहेगा। कम ट्रेडिंग सेशंस के कारण इस दौरान वोलैटिलिटी बढ़ने और सेटलमेंट साइकिल पर असर पड़ने की आशंका है।

त्योहारों की वजह से घटेंगे एक्टिव ट्रेडिंग सेशन

मार्च की शुरुआत 3 मार्च 2026 को होली के अवकाश से होगी। इसके बाद 26 मार्च को श्री राम नवमी और 31 मार्च को श्री महावीर जयंती के कारण बाजार में कारोबार नहीं होगा। ये तीनों दिन नियमित ट्रेडिंग हॉलिडे हैं, जिन पर इक्विटी, डेरिवेटिव और करेंसी सेगमेंट में कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा।

वीकेंड और ईद से बनेगा लंबा ब्रेक

21 मार्च 2026 को ईद-उल-फितर शनिवार को पड़ रही है। हालांकि शनिवार को बाजार सामान्य रूप से बंद रहता है, लेकिन त्योहार के कारण उस सप्ताह का ट्रेडिंग मूड प्रभावित रह सकता है। मार्च में कुल 8 दिन शनिवार और रविवार के रूप में नियमित साप्ताहिक अवकाश हैं। इन छुट्टियों को मिलाकर कुल अवकाश 12 दिन तक पहुंच जाता है।

कम कारोबार वाले महीने का असर

मार्च में कुल 31 दिन होते हैं, जिनमें से 12 दिन बाजार बंद रहने का मतलब है कि सिर्फ 19 दिन ही सक्रिय ट्रेडिंग होगी। कम कारोबारी दिनों में पोजिशन बिल्ड-अप तेजी से होता है, जिससे उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है। डेरिवेटिव एक्सपायरी, रोलओवर और कैश सेगमेंट की डिलीवरी प्लानिंग पर भी इसका असर दिख सकता है।

क्रमांकतारीखदिनकारण
101 मार्च 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश
203 मार्च 2026मंगलवारहोली (ट्रेडिंग हॉलिडे)
307 मार्च 2026शनिवारसाप्ताहिक अवकाश
408 मार्च 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश
514 मार्च 2026शनिवारसाप्ताहिक अवकाश
615 मार्च 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश
721 मार्च 2026शनिवारसाप्ताहिक अवकाश / ईद-उल-फितर
822 मार्च 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश
926 मार्च 2026गुरुवारश्री राम नवमी (ट्रेडिंग हॉलिडे)
1028 मार्च 2026शनिवारसाप्ताहिक अवकाश
1129 मार्च 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश
1231 मार्च 2026मंगलवारश्री महावीर जयंती (ट्रेडिंग हॉलिडे)

निवेशकों के लिए रणनीति जरूरी

लॉन्ग वीकेंड से पहले ग्लोबल बाजारों के संकेत घरेलू बाजार में गैप-अप या गैप-डाउन ओपनिंग का कारण बन सकते हैं। ऐसे में शॉर्ट टर्म ट्रेडर्स को स्टॉप लॉस अनुशासन में रखना होगा, जबकि निवेशकों को लिक्विडिटी और सेटलमेंट टाइमलाइन पर ध्यान देना चाहिए। मार्च में छुट्टियों की अधिकता के कारण रणनीतिक तैयारी ही जोखिम प्रबंधन का सबसे बेहतर तरीका रहेगी।

इस साल अब कितने हॉलीडे बचे

क्रमांकतारीखदिनकारण
103 मार्च 2026मंगलवारहोली
226 मार्च 2026गुरुवारश्री राम नवमी
331 मार्च 2026मंगलवारश्री महावीर जयंती
403 अप्रैल 2026शुक्रवारगुड फ्राइडे
514 अप्रैल 2026मंगलवारडॉ. बाबा साहेब अंबेडकर जयंती
601 मई 2026शुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस
728 मई 2026गुरुवारबकरी ईद
826 जून 2026शुक्रवारमुहर्रम
914 सितंबर 2026सोमवारगणेश चतुर्थी
1002 अक्टूबर 2026शुक्रवारमहात्मा गांधी जयंती
1120 अक्टूबर 2026मंगलवारदशहरा
1208 नवंबर 2026रविवारदिवाली लक्ष्मी पूजन (मुहूर्त ट्रेडिंग)
1310 नवंबर 2026मंगलवारदिवाली-बलिप्रतिपदा
1424 नवंबर 2026मंगलवारप्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव
1525 दिसंबर 2026शुक्रवारक्रिसमस
आज कैसा चल रहा बाजार?

आज बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी और सेंसक्स मजबूती से कारोबार करते दिख रहे हैं। हालांकि, अमेरिका की तरफ से भारतीय सोलर पैनलों के आयात पर 126% की इंपोर्ट ड्यूटी लगाने की वजह से सोलर सेक्टर में गिरावट है। सोलर स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट Waaree Energeis में हुई है। इसके अलावा रेलवे स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली है। रेलवे स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट IRFC में देखने को मिली है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article