सोने के गहने खरीदते समय कैसे तय होती है कीमत? ज्वेलर्स का ये फॉर्मूला जान लें

सोने की ज्वेलरी खरीदते समय सिर्फ उसकी कीमत और वजन देखना काफी नहीं है। आपके बिल में मेकिंग चार्ज, वेस्टेज, हॉलमार्किंग फीस और GST जैसे कई खर्च भी जुड़ते हैं।

त्योहारों और शादी के सीजन में सोने के गहनों की खरीदारी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप भी सोने की चेन, अंगूठी, कंगन या हार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि ज्वेलर्स आपके बिल में किन-किन चीजों का पैसा जोड़ते हैं। अक्सर लोग मानते हैं कि गहने की कीमत उसके वजन और उस दिन के सोने के भाव से तय होती है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। फाइनल बिल में कई दूसरे चार्ज भी शामिल होते हैं।

Gold Cost Calculation

कैसे तय होती है सोने के गहने की कीमत?

ज्वेलर्स सबसे पहले गहने में इस्तेमाल हुए सोने का वजन देखते हैं। इसके बाद उस दिन के सोने के भाव और उसकी शुद्धता के आधार पर कीमत निकाली जाती है। बाजार में 22 कैरेट, 18 कैरेट और 9 कैरेट जैसे अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के गहने मिलते हैं। कैरेट जितना ज्यादा होगा, उसमें सोने की मात्रा उतनी ही अधिक होगी। उदाहरण के लिए, 22 कैरेट सोने की शुद्धता का फैक्टर 0.916 और 18 कैरेट का 0.75 होता है।

End of Feed