बैंक आपके जमा पैसों से कमाई कैसे करते हैं?

बैंक में पैसा जमा करने पर आपको ब्याज मिलता है, लेकिन क्या आपने सोचा है कि बैंक खुद कमाई कैसे करता है? आपके जमा पैसों से लोन देने से लेकर अलग-अलग सेवाओं पर शुल्क लेने तक, बैंक की कमाई के कई तरीके हैं।

आज लगभग हर व्यक्ति का बैंक में खाता है। कोई सैलरी जमा करने के लिए, कोई बचत करने के लिए, तो कोई फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में पैसा रखने के लिए बैंक का इस्तेमाल करता है। बैंक ग्राहकों के पैसे को सुरक्षित रखने के साथ कई वित्तीय सेवाएं भी देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बैंक इस पूरे कारोबार से कमाई कैसे करते हैं? बैंक की कमाई का सबसे बड़ा तरीका आम तौर पर जमा राशि और लोन पर मिलने वाले ब्याज के बीच का अंतर होता है। इसके अलावा बैंक कई सेवाओं से भी आय कमाते हैं।

Indian Money

लोन देकर होती है बड़ी कमाई

जब आप सेविंग अकाउंट या FD में पैसा जमा करते हैं, तो बैंक आपको तय दर से ब्याज देता है। बैंक इस जमा राशि का इस्तेमाल नियमों के तहत लोन देने और निवेश करने में करता है। होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन और बिजनेस लोन पर बैंक ग्राहकों से ब्याज वसूलते हैं। उदाहरण के लिए, अगर बैंक जमा पर औसतन 4% ब्याज देता है और किसी लोन से 9% ब्याज कमाता है, तो दोनों के बीच 5 प्रतिशत अंक का अंतर होता है। हालांकि, यह पूरा अंतर बैंक का मुनाफा नहीं होता। कर्मचारियों की सैलरी, तकनीक, शाखाओं का खर्च और लोन की वसूली से जुड़े जोखिम भी इसी कमाई से पूरे किए जाते हैं।

End of Feed