Housing Sales: दिसंबर तिमाही में टॉप 9 शहरों में घटी घरों की बिक्री, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Housing Sales: प्रॉपइक्विटी ने भारत के प्रमुख नौ आवास बाजारों - दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, नवी मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, ठाणे के लिए बिक्री संख्या जारी की। इसने केवल दिल्ली-एनसीआर में बिक्री बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।

Housing Sales: देश के प्रमुख नौ शहरों में घरों की बिक्री में अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान सालाना 21 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है, जो उच्च आधार प्रभाव के कारण 1.08 लाख इकाई रह जाएगी। रियल एस्टेट आंकड़ा विश्लेषक कंपनी प्रॉपइक्विटी ने शनिवार को एक रिपोर्ट में यह कहा। प्रॉपइक्विटी ने भारत के प्रमुख नौ आवास बाजारों - दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, नवी मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद, चेन्नई, ठाणे के लिए बिक्री संख्या जारी की। इसने केवल दिल्ली-एनसीआर में बिक्री बढ़ने का अनुमान लगाया गया है। आंकड़ों के अनुसार, नौ शहरों में आवासीय संपत्तियों की कुल बिक्री चालू तिमाही में घटकर 1,08,261 इकाई रह जाने की संभावना है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 1,37,225 इकाई थी। हालांकि, सितंबर तिमाही में 1,03,213 इकाई से बिक्री में पांच प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है।

Housing Sales

Housing Sales

प्रॉपइक्विटी के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समीर जसूजा ने कहा कि उच्च आधार प्रभाव के कारण वार्षिक आधार पर बिक्री में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि त्योहारी मांग के कारण तिमाही आधार पर बिक्री बढ़ने की संभावना है। जसूजा ने कहा, “आंकड़ों पर करीब से नज़र डालने पर पता चलता है कि गिरावट के बावजूद, 2024 में आपूर्ति-खपत अनुपात 2023 के समान ही रहेगा, जो दर्शाता है कि रियल एस्टेट क्षेत्र के बुनियादी तत्व मजबूत और स्वस्थ हैं।”

End of Feed