बिजनेस

Gold-Silver Price Today 22 December 2024: इस हफ्ते सोना-चांदी की कीमतों में कितनी हुई गिरावट, जानें अपने शहर का भाव

Gold and Silver price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 December 2024 : सोना-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। यहां आप हर अपडेट जान सकते हैं। ये भी जानिए आज ताजा रेट क्या है? ज्वेलरी में 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल होता है। यह सोना 91.6% शुद्ध होता है। लेकिन अक्सर इसमें मिलावट कर 89 या 90% शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर ज्वेलरी को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें।

Image

सोना-चांदी का रेट।

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 22 December 2024: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, 14 दिसंबर 2024 को सोने की कीमत 76,922 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो अब (21 दिसंबर 2024) को 75,377 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। यानी इस हफ्ते सोने की कीमत में 1,545 रुपए की गिरावट आई है।

चांदी की कीमत भी 14 दिसंबर को 89,976 रुपए प्रति किलोग्राम थी, जो अब 85,133 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस तरह चांदी की कीमत में 4,843 रुपए की कमी आई है। 23 अक्टूबर 2024 को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम हाई देखा था।

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट कैरेट सोना का भाव24 कैरेट कैरेट सोना का भाव18 कैरेट (सोने की कीमत रुपए में)
चेन्नई में सोना का भाव₹ ₹71400₹77890₹58950
मुंबई में सोना का भाव₹71400₹77890₹58420
दिल्ली में सोना का भाव₹71550₹77940₹58540
कोलकाता में सोना का भाव₹71400₹77890₹58420
अहमदाबाद में सोना का भाव₹71450₹77940₹58460
जयपुर में सोना का भाव₹71550₹77940₹58540
पटना में सोना का भाव₹71450₹77940₹58460
लखनऊ में सोना का भाव₹71550₹77940₹58540
गाजियाबाद में सोना का भाव₹71550₹77940₹58540
नोएडा में सोना का भाव₹71550₹77940₹58540
अयोध्या में सोना का भाव₹71550₹77940₹58540
गुरुग्राम में सोना का भाव₹71550₹77940₹58540
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹71550₹77940₹58540

सोना खरीदते समय ध्यान रखने योग्य 3 महत्वपूर्ण बातें

1. कीमत क्रॉस चेक करें

सोना खरीदने से पहले उसकी सही कीमत और वजन को अलग-अलग सोर्सेज से क्रॉस चेक करें, जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट। सोने की कीमत 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होती है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इसे ज्वेलरी बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता क्योंकि यह बहुत मुलायम होता है।

2. कैश पेमेंट न करें, बिल जरूर लें

सोने की खरीदारी करते वक्त कैश में पेमेंट करने की बजाय डिजिटल भुगतान विकल्पों (UPI, डेबिट या क्रेडिट कार्ड) का इस्तेमाल करें। इसके बाद, हर खरीदारी का बिल लें। यदि आपने ऑनलाइन ऑर्डर किया है, तो पैकेजिंग की जांच जरूर करें।

3. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

सोना खरीदते समय हमेशा BIS (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड) द्वारा प्रमाणित गोल्ड खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड होता है, जिसे HUID (हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर) कहा जाता है। यह कोड अल्फान्यूमेरिक होता है (जैसे AZ4524), जिससे आप सोने की शुद्धता और कैरेट का पता लगा सकते हैं।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article