अब घर खरीदना हो गया है महंगा! 9 महीनों में इतने ज्यादा बढ़ गए प्रॉपर्टी के दाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 21, 2022, 03:18 PM IST

भारत में महंगाई बढ़ रही है। खाने-पीने की चीजों के अलावा अब देश में घर भी महंगे हो गए हैं। इस साल जनवरी से सितंबर के दौरान इसमें काफी बढ़ोतरी हुई।

नई दिल्ली। देश के आठ प्रमुख शहरों में इस वर्ष जनवरी-सितंबर के दौरान लागत में बढ़ोतरी और मांग में मजबूती के चलते आवास कीमतों में करीब पांच प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। संपत्ति ब्रोकरेज कंपनी प्रॉपटाइगर डॉट कॉम की एक रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

property

अब घर खरीदना हो गया है महंगा! 9 महीनों में इतने ज्यादा बढ़ गए प्रॉपर्टी के दाम

ब्रोकरेज कंपनी ने बयान में कहा कि इस साल सितंबर तिमाही के अंत में आठ शहरों के प्राथमिक बाजारों में आवासीय संपत्तियों की भारित औसत कीमत 6,600-6,800 रुपये प्रति वर्ग फुट थी, जबकि 2021 की दिसंबर तिमाही के अंत में यह 6,300-6,500 रुपये प्रति वर्ग फुट थी।

End of Feed