Hot Stocks: इन 3 स्टॉक में 45 फीसदी तक दिख सकती है तेजी, जानें एक्सपर्ट ने कितना दिया टारगेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Apr 3, 2024, 05:26 PM IST

Hot Stocks: बुधवार, 3 अप्रैल को बीएसई सेंसेक्स -0.02% की गिरावट के साथ 73,888.29 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 0.083% की मामूली गिरावट देखी गई और यह 22,434.65 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 50 का सत्र उच्च और निम्न क्रमशः 22,521.10 और 22,346.50 पर रहा। यहां हम कुछ चर्चित शेयरों के बारे में बता रहे हैं।

Hot Stocks: निवेशक हमेशा ऐसे शेयरों पर नजर रखते हैं जिनमें अच्छा रिटर्न मिल सके। ऐसे में हम आपको हॉट स्टॉक के बारे में बता रहे हैं जो निवेशकों के बीच चर्चा में रहते हैं। यह वित्तीय प्रदर्शन या अत्यधिक चर्चा के आधार पर अच्छे रिटर्न का वादा करते हैं। यहां हम आपको मार्केट के जानकारों द्वारा बताए गए शेयर प्राइस टारगेट का हवाला देते हुए ईटी की रिपोर्ट के अनुसार तीन प्रमुख शेयरों के बारे में बता रहे हैं। जिन पर निवेश करके 12% से 45% के बीच रिटर्न मिल सकता है।

Hot Stocks: इन 3 स्टॉक में 45 फीसदी तक दिख सकती है तेजी, जानें एक्सपर्ट ने कितना दिया टारगेट

Honasa consumer share price Target: होनासा कंज्यूमर ( मामाअर्थ की पेरेंट कंपनी)

ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने मामा अर्थ की पेरेंट कंपनी होनासा कंज्यूमर के शेयरों पर भरासा जताया है। उन्होंने इसके 408 रुपये के करेंस मार्केट प्राइस पर 500 रुपये का शेयर प्राइस टारगेट के साथ 'Buy' करने की बात कही है, जिसका लक्ष्य 22% अधिक है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि कंपनी के रिटर्न प्रोफाइल में लगातार विस्तार देखने को मिल रहा है। इसके अलावा, इसमें यह भी कहा गया है कि ऑफ़लाइन बदलाव से इसके व्यवसाय में लगातार वृद्धि होने और नए रेवेन्यू सोर्स के अधिक मौके बनने की उम्मीद है।

End of Feed