Home Purchase Mistakes: सस्ता घर खरीदने के चक्कर में न करें ये 10 बड़ी गलतियां

Home Purchase Mistakes: सस्ता घर खरीदने की जल्दबाजी भारी पड़ सकती है। लोकेशन, कानूनी दस्तावेज, निर्माण गुणवत्ता, बिल्डर की विश्वसनीयता और छिपे खर्चों की जांच किए बिना निवेश करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Home Purchase Mistakes : आज के समय में हर व्यक्ति अपना घर खरीदने का सपना देखता है। बढ़ती महंगाई और प्रॉपर्टी की ऊंची कीमतों के बीच लोग अक्सर सस्ता घर तलाशने लगते हैं। कई बार कम कीमत का ऑफर इतना आकर्षक लगता है कि लोग बिना ज्यादा जांच-पड़ताल किए ही घर खरीदने का फैसला कर लेते हैं। लेकिन जल्दबाजी में लिया गया यह फैसला बाद में बड़ी परेशानी का कारण बन सकता है। रियल एस्टेट एक्सपर्ट्स का कहना है कि घर खरीदते समय केवल कीमत नहीं, बल्कि कई जरूरी बातों पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। आइए जानते हैं सस्ता घर खरीदने के दौरान लोग कौन-कौन सी बड़ी गलतियां (house buying mistakes) करते हैं।

Home Purchase Mistakes, house buying mistakes, home purchase tips, real estate mistakes, property buying guide,

घर की कम कीमत देखकर तुरंत फैसला लेना पड़ सकता है भारी (तस्वीर-istock)

कानूनी दस्तावेजों की जांच न करना

घर खरीदते समय सबसे बड़ी गलती प्रॉपर्टी के कागजात ठीक से न जांचना है। कई बार सस्ती प्रॉपर्टी विवादित जमीन पर बनी होती है या उसके जरूरी दस्तावेज अधूरे होते हैं। ऐसे मामलों में बाद में कानूनी परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए रजिस्ट्री, नक्शा, जमीन का मालिकाना हक और बैंक अप्रूवल जैसे दस्तावेज अच्छी तरह जांच लें।

End of Feed