देश के 8 प्रमुख शहरों में बढ़ी घरों की कीमतें, सबसे अधिक बेंगलुरु में बढ़े दाम

  • Agency by: Agency
  • Updated May 16, 2024, 07:02 PM IST

Home prices: जनवरी-मार्च तिमाही में देश के आठ प्रमुख शहरों में घरों की औसत कीमतों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। बेंगलुरु में सबसे अधिक 19 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

Home prices: देश के आठ प्रमुख शहरों में घरों की औसत कीमतों में जनवरी-मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। बेंगलुरु में सबसे अधिक 19 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। रियल एस्टेट सलाहकार कोलियर्स इंडिया और डेटा एनालिटिक कंपनी लियासेस फोरास ने एक संयुक्त रिपोर्ट में कहा कि इन आठ शहरों में कीमतें चार प्रतिशत से 19 प्रतिशत तक बढ़ी हैं। आंकड़ों के अनुसार, जनवरी-मार्च, 2024 में बेंगलुरु में औसत आवास की कीमतें सालाना आधार पर 19 प्रतिशत बढ़कर 10,377 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं। यह पिछले साल की समान अवधि में 8,748 रुपये प्रति वर्ग फुट थी।

Home prices

देश में बढ़े घरों के दाम

लियासेस फोरास के प्रबंध निदेशक पंकज कपूर ने कहा कि भारत के शीर्ष आठ शहरों में मजबूत बिक्री और नई आपूर्ति की शुरुआत के साथ संपत्ति की कीमतों में सालाना आधार पर 10 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। उन्होंने बताया कि आवास कीमतों में 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ बेंगलुरु सबसे आगे रहा। मध्यम मुद्रास्फीति और ब्याज दरों के साथ रियल एस्टेट क्षेत्र में यह मांग बनी रहने की उम्मीद है।

End of Feed