Real Estate News: दिल्ली-NCR समेत इन 7 शहरों में 29% बढ़ी घरों की कीमतें, जानिए क्या है फ्लैट के रेट

Real Estate News: रियल एस्टेट कंपनी एनारॉक के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, चेन्नई,कोलकाता में 29 प्रतिशत घरों की कीमतें बढ़ गई हैं। जानिए अब इन शहरों में क्या है फ्लैट के रेट।

Real Estate News: चालू कैलेंडर साल की तीसरी जुलाई-सितंबर तिमाही में दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में घरों की कीमतें सालाना आधार पर 29% बढ़ी हैं। रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। एनारॉक के अनुसार, उत्पादन लागत में बढ़ोतरी तथा लग्जरी घरों की आपूर्ति बढ़ने से आवास कीमतों में तेज उछाल आया है। यहां जानिए एनारॉक के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, चेन्नई,कोलकाता में घरों की कीमतें बढ़ने के बाद रेट क्या हैं।

House prices, flat prices, house rates, flat rates in Delhi, flat rates in NCR

टॉप 7 महानगरों में बढ़ी घरों की कीमतें

  1. दिल्ली-एनसीआर में आवासीय संपत्तियों की औसत कीमत जुलाई-सितंबर तिमाही में 29 प्रतिशत बढ़कर 7,200 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 5,570 रुपये प्रति वर्ग फुट थी।
  2. बेंगलुरु में इस कैलेंडर साल की तीसरी तिमाही में घरों की कीमतें 29 प्रतिशत बढ़कर 8,100 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गईं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 6,275 रुपये प्रति वर्ग फुट थीं।
  3. इसी तरह हैदराबाद में कीमतों में सबसे अधिक 32 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई, जो 5,400 रुपये प्रति वर्ग फुट से बढ़कर 7,150 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई।
  4. मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में औसत आवास कीमतें 13,150 रुपये प्रति वर्ग फुट से 24 प्रतिशत बढ़कर 16,300 रुपये हो गईं।
  5. पुणे में कीमतें 6,550 रुपये प्रति वर्ग फुट से 16 प्रतिशत बढ़कर 7,600 रुपये हो गईं।
  6. जबकि चेन्नई में यह 5,770 रुपये प्रति वर्ग फुट से 16 प्रतिशत बढ़कर 6,680 रुपये हो गईं।
  7. कोलकाता में जुलाई-सितंबर में औसत आवास कीमतें 14 प्रतिशत बढ़कर 5,700 रुपये प्रति वर्ग फुट हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 5,000 रुपये प्रति वर्ग फुट थीं।

महंगे घरों की मांग से बढ़ी कीमतें

बेंगलुरु स्थित रियल्टी फर्म वैष्णवी ग्रुप के निदेशक दर्शन गोविंदराजू ने कहा कि आवासीय संपत्ति की औसत कीमतों में पिछली कुछ तिमाहियों से वृद्धि हो रही है। इसकी वजह कुल उत्पादन लागत में बढ़ोतरी है। इसमें भूमि अधिग्रहण की लागत और निर्माण लागत शामिल हैं। इसके अलावा लग्जरी यानी महंगे घरों की मांग बढ़ने से भी आवास कीमतों में उछाल देखने को मिला है।

End of Feed