RBI के फैसले के बाद सस्ते हुए होम लोन: 3 बड़े सरकारी बैंकों ने घटाईं ब्याज दरें

Home Loan Interest Rates: देश में होम लोन वालों के लिए राहत की खबर है। RBI ने 5 दिसंबर को रेपो रेट 5.50% से घटाकर 5.25% कर दिया। इसके बाद PNB, बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक ने अपनी ब्याज दरें कम कर दी हैं। इस कदम से ग्राहकों की EMI कम होगी या लोन जल्दी खत्म होगा। जानें किस बैंक ने कितना रेट घटाया और आपको क्या फायदा मिलेगा।

Home Loan Interest Rates : देश में होम लोन लेने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 5 दिसंबर को रेपो रेट 5.50% से घटाकर 5.25% कर दिया। RBI के इस फैसले के बाद देश के तीन प्रमुख सरकारी बैंकों पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ इंडिया (BOI) और इंडियन बैंक ने अपनी ब्याज दरों में कमी करने का ऐलान किया। इस फैसले से लाखों ग्राहकों की EMI कम होगी या लोन जल्दी खत्म हो सकेगा। आइए जानते हैं किस बैंक ने कितना रेट घटाया और इससे आपको क्या फायदा होगा।

RBI rate cut, repo rate reduction, home loan interest rates

देश के 3 बड़े बैंकों ने सस्ता किया होम लोन (तस्वीर-istock)

PNB ने RLLR घटाया, MCLR में बदलाव नहीं

पंजाब नेशनल बैंक ने बताया कि उसने अपनी Repo Linked Lending Rate (RLLR) को 8.35% से घटाकर 8.10% कर दिया है। यह नई दर 6 दिसंबर 2025 से लागू हो गई है। हालांकि बैंक ने यह भी साफ कर दिया है कि MCLR और बेस रेट में अभी कोई बदलाव नहीं किया गया है।

End of Feed