घर बनाने का खर्च हो जाएगा आधा, निर्माण में इस्तेमाल करें ये मॉडर्न बिल्डिंग मटेरियल

सही निर्माण सामग्री का चयन आप घर निर्माण की लागत और गुणवत्ता दोनों में बहुत बड़ा अंतर ला सकते हैं। आप घर बनाने के स्थान, जलवायु और उद्देश्य के अनुकूल सामग्रियों का सावधानीपूर्वक बिल्डिंग मेटेरियल का चयन करें। ये टिकाऊपन, सुरक्षा या आराम से समझौता किए बिना निर्माण लागत को कम करने में मदद करेगा।

घर खरीदना या निर्माण कराना, दोनों महंगा हो गया है। बिल्डिंग मटेरियल के दाम बढ़ने से घर बनवाने की लागत तेजी से बढ़ी है। हालांकि, अगर कुछ बातों का ख्याल रखा जाए तो घर बनवाने की लागत में बड़ी कमी आ सकती है। सिविल इंजीनियर के मुताबिक, बहुत सारे लोगों के पास सही जानकारी नहीं होने से घर बनवाने के खर्च में बड़ी बढ़ोतरी होती है।अगर सही बिल्डिंग मटेरियल और प्लानिंग के तहत घर का निर्माण कराया जाए तो लगात को काफी कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि आप अपने घर बनवाने की लागत को कैसे 50% तक कम कर सकते हैं। इसके लिए किन बातों की जानकारी घर निर्माण शुरू होने से पहले होनी चाहिए।

घर बनाने का खर्च

घर बनाने का खर्च

फ्लाई ऐश ईंटें का करें इस्तेमाल

घर की लगात में ईंट का बड़ा रोल होता है। अगर आप लागत घटाना चाहते हैं तो फ्लाई ऐश ईंटें का इस्तेमाल करें। ये ईंटें (कोयला बिजली संयंत्रों का एक उपोत्पाद) को सीमेंट, चूना, जिप्सम और पानी के साथ मिलाकर बनाई जाती हैं। पारंपरिक लाल ईंटों के विपरीत, इन्हें पकाने के बजाय सुखाया जाता है, जिससे इनका निर्माण अधिक पर्यावरण-अनुकूल होता है। ये मिट्टी की ईंटों की तुलना में हल्की होती हैं, जिससे नींव पर भार कम पड़ता है और अतिरिक्त स्टील की आवश्यकता नहीं होती है। इनका एकसमान आकार और चिकनी सतह गारे और प्लास्टर के उपयोग को भी कम करती है, जिससे लेबर कॉस्ट और फिनिशिंग लागत कम हो जाती है।

End of Feed