घर खरीदने की रफ्तार क्यों पड़ी धीमी? देश के 9 बड़े शहरों में मकानों की बिक्री में 6% की गिरावट

Real Estate News: देश के नौ प्रमुख शहरों में जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान मकानों की बिक्री 6% घटकर 1.03 लाख इकाई रह गई। खराब मौसम, नई परियोजनाओं की कम आपूर्ति और वैश्विक अनिश्चितता इसका मुख्य कारण रहे।

Real Estate News: देश के 9 प्रमुख शहरों में जुलाई से सितंबर के बीच मकानों की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है। रियल एस्टेट डेटा विश्लेषण करने वाली प्रसिद्ध कंपनी 'प्रॉपइक्विटी' (PropEquity) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल की तीसरी तिमाही में आवासीय संपत्तियों की कुल बिक्री में 6 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। इस दौरान कुल 1,03,170 मकान (यूनिट) बिके, जबकि बीते वित्तीय वर्ष की इसी समान अवधि (जुलाई-सितंबर) में यह आंकड़ा 1,09,420 इकाई था। एक्सपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं और बाजार के उतार-चढ़ाव ने भी लोगों के नया घर खरीदने के फैसले और सोच को प्रभावित किया है।

real estate news, housing sales drop, property market, Bengaluru Home sales, Hyderabad Home sales, Mumbai Home sales

देश के 9 बड़े शहरों में जुलाई-सितंबर के दौरान मकानों की बिक्री में 6% की गिरावट

मानसून का असर और नए प्रोजेक्ट्स की कम आपूर्ति

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक प्रॉपइक्विटी ने अपनी रिपोर्ट में देश के नौ प्रमुख शहरों मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे और कोलकाता के प्राथमिक आवासीय बाजारों का अध्ययन किया है। आंकड़ों से पता चलता है कि मकानों की बिक्री के साथ-साथ नए घरों की आपूर्ति (न्यू लॉन्च) में भी गिरावट आई है। समीक्षाधीन तिमाही में नए मकानों की आपूर्ति घटकर 98,165 इकाई रह गई, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में 1,00,330 नए मकान बाजार में उतारे गए थे। आमतौर पर जुलाई से सितंबर के महीनों में मानसून के कारण निर्माण और बिक्री की रफ्तार धीमी रहती है। बारिश और खराब मौसम की वजह से रियल एस्टेट डेवलपर्स भी इस दौरान अपनी नई परियोजनाओं को शुरू करने से बचते हैं।

End of Feed