पाकिस्तान स्टॉक मार्केट में ऐतिहासिक गिरावट! भारतीय एयरस्ट्राइक के बाद एक ही दिन में 82 हजार करोड़ रुपये स्वाहा

Pakistan Stock Market: भारतीय एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट देखी गई। केवल एक दिन में बाजार से ₹820 अरब ( 82 हजार करोड़ रुपये) स्वाहा हो गए। KSE-100 इंडेक्स में रिकॉर्ड स्तर की गिरावट और अस्थिरता दर्ज की गई, जबकि भारतीय बाजार अपेक्षाकृत स्थिर नजर आए। यह घटनाक्रम दोनों देशों की आर्थिक स्थिरता में स्पष्ट अंतर को दर्शाता है।

Pakistan Stock Market: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर दोनों देशों के वित्तीय बाजारों पर स्पष्ट रूप से दिखा। लेकिन जहां भारत के शेयर बाजार ने सीमित गिरावट और स्थिरता दिखाई, वहीं पाकिस्तान की स्टॉक मार्केट पूरी तरह से धराशायी हो गई। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) में गुरुवार को इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। KSE-100 इंडेक्स ने 6,400 अंकों से अधिक की गिरावट का अनुभव किया। डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय ड्रोन हमलों के बाद कराची और लाहौर जैसे प्रमुख शहरों में निवेशकों में जबरदस्त घबराहट देखी गई, जिससे सिर्फ एक दिन में 82 हजार करोड़ रुपये का मार्केट कैप स्वाहा हो गया।

Pakistan stock market crash, Operation Sindoor

पाकिस्तान स्टॉक मार्केट।

10,000 अंकों की इन्ट्राडे वोलाटिलिटी, रिकॉर्ड पैनिक सेलिंग

गुरुवार को KSE-100 इंडेक्स में 10,000 अंकों से अधिक की अस्थिरता देखी गई — एक ओर जहां दिन की शुरुआत में यह 1,872 अंक ऊपर गया, वहीं दूसरी ओर यह 8,410 अंक तक गिर गया। यह पाकिस्तान स्टॉक मार्केट के इतिहास की सबसे खराब इन्ट्राडे चाल मानी जा रही है।

End of Feed