Hindustan Zinc Dividend:हिंदुस्तान जिंक ने किया 500 फीसदी डिविडेंड का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट और हिस्ट्री

Hindustan Zinc Dividend: डिविडेंड के भुगतान के संबंध में कंपनी ने रिकॉर्ड डेट के तौर पर बुधवार 15 मई, 2024 तय की है। इसका मतलब यह है कि रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरोहल्डर्स के डीमैट खाते में Hindustan Zinc का शेयर होगा उन्हें इस डिविडेंड का लाभ मिलेगा।

Hindustan Zinc Dividend:वेदांता ग्रुप की सहायक कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) ने निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने की घोषणा की है। इसके तहत 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों पर वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर (500%) का डिविडेंड दिए जाने की सिफारिश की गई है। कंपनी डिविडेंड पर 4,225.32 करोड़ रुपये खर्च करेगी। हिन्दुस्तान जिक का शेयर मंगलवार (7 मई) को दोपहर (1.45 बजे) करीब 4 फीसदी गिरावट के साथ 445.55 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। स्टॉक आज पिछले बंद 464.05 के मुकाबले मामूली बढ़त के साथ 464.90 लेवल पर खुला था।

Hindustan Zinc Limited Dividend

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड डिविडेंड

Hindustan Zinc Dividend Record Date

फाइलिंग के मुताबिक, डिविडेंड के भुगतान के संबंध में कंपनी ने रिकॉर्ड डेट के तौर पर बुधवार 15 मई, 2024 तय की है। इसका मतलब यह है कि रिकॉर्ड डेट तक जिन शेयरोहल्डर्स के डीमैट खाते में Hindustan Zinc का शेयर होगा उन्हें इस डिविडेंड का लाभ मिलेगा। इस संबंध में कंपनी ने 2 मई को निदेशक मंडल बैठक में निवेशकों के लिए 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयरों पर वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर (500%) का डिविडेंड दिए जाने की सिफारिश की है।

End of Feed