Hindenburg: हिंडनबर्ग ने दिए नए खुलासे के संकेत, कहा- भारत में जल्द कुछ बड़ा होने वाला है

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 10, 2024, 10:53 AM IST

Hindenburg Research: पिछले साल 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी एंटरप्राइजेज की एफपीओ से ठीक पहले अडानी ग्रुप से जुड़ी एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। कंपनी ने 10 अगस्त को एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होगा।

Hindenburg Research: पिछले साल अडानी समूह पर खुलासे के बाद हिंडनबर्ग रिसर्च ने भारत में एक और 'बड़े' खुलासे का संकेत दिया है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर ने शनिवार को एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में इस बात के संकेत दिए हैं। शॉर्ट-सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कहा है कि वो जल्द ही भारतीय कंपनी से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा कर सकती है। कंपनी ने 10 अगस्त को एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि भारत में जल्द ही कुछ बड़ा होगा।

Hindenburg Research

प्रतीकात्मक

अडानी समूह पर पब्लिश की थी रिपोर्ट

पिछले साल 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी एंटरप्राइजेज की एफपीओ से ठीक पहले अडानी ग्रुप से जुड़ी एक रिपोर्ट पब्लिश की थी। इस रिपोर्ट के आने के बाद अडानी समूह के शेयरों के मार्केट कैप में 86 बिलियन डॉलर की गिरावट आई थी और इसके विदेशी लिस्टेड बांडों की भारी बिकवाली शुरू हो गई थी।।

End of Feed