इन 5 वजहों से हेल्थ इंश्योरेंस का क्लेम होता है रिजेक्ट, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम रिजेक्ट होने की घटनाएं आमतौर पर मनमाने ढंग से नहीं होतीं, लेकिन अक्सर ऐसा जानकारी छिपाने, पॉलिसी की शर्तों को ठीक से न समझने या प्रक्रिया में हुई गलतियों के कारण होता है।

इलाज खर्च महंगा होने से हेल्थ इंश्योरेंस आज एक अहम जरूरत में शामिल हो गया है। इसलिए हेल्थ इंश्योरेंस लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हेल्थ इंश्योरेंस अक्सर इस उम्मीद में खरीदा जाता है कि मेडिकल इमरजेंसी के समय यह बिना किसी परेशानी के आर्थिक मदद देगा। हालांकि, कई बार यह संकट के समय साथ नहीं देता है। बीमा कंपनियों की ओर से कई बार क्लेम देने में देरी या रिजेक्ट भी कर दिया जाता है। जब आप पहले से ही किसी मेडिकल इमरजेंसी से जूझ रहे हों, तो क्लेम में देरी, बार-बार डॉक्यूमेंट्स की मांग या क्लेम रिजेक्ट होने जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है तो काफी मुश्किल होती है। आपके साथ ऐसा नहीं हो इसके लिए जरूरी है कि आप वो गलतियां नहीं करें जो आमतौर पर लोग करते हैं। आइए जानते हैं कि हेल्थ इंश्योरेंस में किन गलतियों से बचना चाहिए।

Health Insurance

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम

हेल्थ इंश्योरेंस रिजेक्ट होने के 5 अहम कारण

1. जानकारी न देना या गलत जानकारी देना

हेल्थ इंश्योरेंस का क्लेम रिजेक्ट होने की सबसे आम वजहों में से एक है पॉलिसी खरीदते समय अधूरी या गलत जानकारी देना। इसमें पहले से मौजूद बीमारियों, लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों या पहले हुए मेडिकल इलाज की जानकारी न देना शामिल है। कई पॉलिसीहोल्डर पूरी जानकारी देने को जरूरी नहीं समझते और सोचते हैं कि छोटी-मोटी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

End of Feed