सिगरेट और पान मसाला पर लगेगा नया सेस, लोकसभा में लाए जाएंगे दो अहम बिल; जानिए क्या है मोदी सरकार का प्लान

केंद्र सरकार सिगरेट व पान-गुटखा पर दो नए सेस लगाने जा रही है। हालांकि, इन पर पहले से भी GST Compensation Cess लगता था, लेकिन अब इसकी जगह 2 सेस लाए जाएंगे। सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में इन 2 बिलों को सदन के पटल पर रख सकती हैं।

संसद के शीतकालीन सत्र में कई अहम विधेयक पर सरकार की नजरें हैं। जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार द्वारा कल (1 दिसंबर) लोकसभा में ऐसे दो अहम विधेयक पेश करने जा रही है, जिनका उद्देश्य सिगरेट, पान मसाला और गुटखा जैसे उत्पादों पर लगने वाले कर ढांचे को नए सिरे से व्यवस्थित करना है।

cigratte

सिगरेट-पान मसालों पर नया सेस लगाने जा रही सरकार।(फोटो सोर्स: istock)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इन बिलों को पेश करेंगी, जिनके लागू होने पर GST के तहत लगने वाला मौजूदा सेस हटकर नई व्यवस्था लागू होगी।

End of Feed