नए साल से बदल जाएंगे हेल्थ इंश्योरेंस के नियम, खत्म होगी 24 घंटे भर्ती की शर्त, उम्र सीमा भी बढ़ेगी?

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Dec 26, 2023, 11:56 AM IST

Health Insurance New Rules: नए साल 2024 में हेल्थ इंश्योरेंश के नियमों बदलाव होने की संभावना है क्योंकि सरकार ने 24 घंटे भर्ती की शर्तें और समय सीमा हटाने के लिए IRDA से बातचीत शु्रू कर दी है।

Health Insurance New Rules: नया साल 2024 में हेल्थ इंश्योरेंश के नियमों में बदलाव हो सकता है। कई शर्तें खत्म हो सकती हैं। इंश्योरेंस लेने की अधिकतम सीमा भी बढ़ सकती है क्योंकि भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDA) ने हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी लेने के लिए अधिकतम उम्र सीमा समाप्त करने का प्रस्ताव दिया है। वर्तमान नियमों के मुताबिक अगर बीमा क्लेम करते हैं तो मरीज को सर्जरी या इलाज के लिए कम से कम 24 घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती होना चाहिए। एक रिपोर्ट के मुताबिक उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग प्रमुख ने कहा है कि 24 घंटे के नियम के कार्यान्वयन को भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDA) और वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के साथ उठाया जाएगा। वर्तमान में बीमा कंपनियां 5 साल तक की अवधि की हेल्थ इंश्योरेंश पेश कर सकती हैं। जबकि सामान्य बीमा और स्टैंडअलोन कंपनी अधिकतम 3 वर्ष के लिए पॉलिसी पेश कर सकती हैं। सरकार इस नियम को बदलने पर विचार कर रही है। इसके लिए इंश्योरेंस सेक्टर के रेगुलेटर बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (IRDA) से बातचीत भी शुरू कर दी है।

Health Insurance New Rules

नया साल 2024 से बदलेगा हेल्थ इंश्योरेंस के नियम?

हेल्थ इंश्योरेंश नियमों के पुनर्मूल्यांकन की जरूरत- NCDRC चेयरमैन

टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (NCDRC) के चेयरमैन जस्टिस अमरेश्वर प्रसाद साही ने बीमा खंड के पुनर्मूल्यांकन की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार NCDRC चेयरमैन ने मेडिकल प्रक्रियाओं में प्रगति के बारे में बात की और बताया कि कुछ ऐसे इलाज और सर्जरी कुछ ही घंटों में पूरी की जा सकती हैं। मगर हेल्थ इंश्योरेंश क्लेम के लिए मरीज का 24 घंटे अस्पताल में एडमिट रहना जरूरी है। अगर कोई मरीज इस समय सीमा को पूरा नहीं करता तो कंपनियां इंश्योरेंस क्लेम को रिजेक्ट कर देती हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों को इस बारे में अपडेट होना चाहिए।

End of Feed