खुशखबरी! Festive Season में HDFC Bank दे रहा 70,000 रुपये तक की बचत का शानदार मौका

HDFC Bank की ओर से फेस्टिव ऑफर पेश किया जा रहा है, जिसका फायदा आप भी ले सकते हैं। Festive Treats 2026 के तहत क्रेडिट-डेबिट कार्ड से लेकर सेविंग अकाउंट से जुड़े ऑफर पेश किए गए हैं।

फेस्टिव सीजन में खरीदारी करने वालों के लिए एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने खास अभियान शुरू किया है। बैंक ने 12 अक्टूबर 2026 को अपने सालाना अभियान ‘Festive Treats 2026’ की शुरुआत की घोषणा की। इसके तहत ग्राहकों को लोन (Loan), क्रेडिट और डेबिट कार्ड (Credit Card/Debit Card), सेविंग अकाउंट (Savings Accont) और करंट अकाउंट (Current Account) से जुड़े 10,000 से ज्यादा ऑफर मिलेंगे। बैंक के मुताबिक, ग्राहक एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट या क्रेडिट कार्ड पर EASYEMI सुविधा के जरिए खरीदारी कर 70,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस साल अभियान की थीम ‘Treat With All Your Heart’ रखी गई है।

HDFC Bank Festive Treats 2026

HDFC Bank ने फेस्टिव ऑफर्स का किया ऐलान (AI Generated Image)

फेस्टिव खरीदारी पर मिलेंगे ऑफर

बैंक का यह अभियान कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, यात्रा, घर की सजावट और गहनों जैसी कई कैटेगरी में लागू होगा। इसके लिए बैंक ने कई बड़े ब्रांड और कंपनियों के साथ साझेदारी की है। इनमें LG Electronics, Google Pixel, Samsung, OnePlus, Vijay Sales, Croma, Reliance Digital, MakeMyTrip, Myntra, Reliance Centro, World of Titan, RoyalOak, Honda, GRT Jewellers और Joyalukkas जैसे नाम शामिल हैं।

End of Feed