बिजनेस

खुशखबरी! RBI MPC के फैसले से पहले HDFC Bank ने घटाया MCLR; जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

HDFC Bank Cuts MCLR: आरबीआई की आगामी मौद्रिक नीति से पहले ही HDFC Bank ने एमसीएलआर में बदलाव किया है।

Image

HDFC Bank ने घटाया MCLR (Photo: iStock)

HDFC Bank Cuts MCLR: देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने अपने एमसीएलआर (MCLR – Marginal Cost of Funds Based Lending Rate) में बदलाव किया है। इस बदलाव का असर बिजनेस लोन और वर्किंग कैपिटल से जुड़े कर्ज पर पड़ेगा। यह फैसला आरबीआई की आगामी मौद्रिक नीति से पहले लिया गया है। HDFC Bank का MCLR अब लोन अवधि के अनुसार 8.10% से 8.55% के बीच आ गया है। इससे पहले बैंक का MCLR 8.15% से 8.55% के दायरे में था।

अवधि (Tenor)Old MCLRNew MCLRबदलाव
ओवरनाइट8.15%8.10%↓ 0.05%
1 महीना8.15%8.10%↓ 0.05%
3 महीने8.25%8.20%↓ 0.05%
6 महीने8.35%8.35%No change
1 वर्ष8.35%8.35%No change
2 वर्ष8.45%8.45%No change
3 वर्ष8.55%8.55%No change

MCLR क्या होता है

hdfc bank

HDFC Bank (Photo: iStock)

MCLR (मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट) वह न्यूनतम ब्याज दर होती है, जिस पर कोई बैंक या वित्तीय संस्था किसी लोन की पेशकश कर सकती है। यानी यह लोन की ब्याज दर की निचली सीमा तय करता है। बैंक इससे कम ब्याज दर पर लोन नहीं दे सकता (जब तक कि Reserve Bank of India यानी RBI कोई विशेष निर्देश न दे)। एमसीएलआर के आधार पर बैंक अपने ग्राहकों को लोन प्रदान करते हैं। जब बैंक एमसीएलआर में कटौती करता है, तो इसका सीधा फायदा फ्लोटिंग रेट (Floating Rate) वाले लोन धारकों को मिलता है। RBI ने इस प्रणाली को साल 2016 में लागू किया था, ताकि लोन की ब्याज दरों में पारदर्शिता बढ़े और ग्राहकों को ब्याज दरों में बदलाव का फायदा जल्दी मिल सके।

7 अप्रैल से नई दरें लागू

एचडीएफसी बैंक द्वारा की गई इस कटौती से लोन की ब्याज दरें कम हो सकती हैं। बैंक द्वारा संशोधित नई दरें 7 अप्रैल से लागू हो गई हैं। अलग-अलग अवधि के लिए एमसीएलआर दरों में बदलाव किया गया है। इसका मतलब यह है कि जिन ग्राहकों का लोन इन दरों से जुड़ा हुआ है, उन्हें फायदा मिलेगा।

किन लोगों को नहीं मिलेगा फायदा

हालांकि, होम लोन और पर्सनल लोन की बात करें तो ये 1 साल के एमसीएलआर से जुड़े होते हैं। वहीं, बैंक की ओर से 3 महीने की अवधि तक के लिए ही एमसीएलआर में बदलाव किया गया है। ऐसे में होम लोन और पर्सनल लोन लेने वालों को इसका कोई फायदा नहीं मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर जिन लोगों ने फिक्स्ड रेट (Fixed Rate) पर लोन लिया है, उनकी EMI पर भी बैंक के इस तरह के फैसलों का कोई असर नहीं पड़ता। इसलिए, लोन लेने से पहले यह समझना जरूरी है कि आपका लोन किस प्रकार का है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article