HDFC Bank:एचडीएफसी बैंक के अतनु चक्रवर्ती का बढ़ा कार्यकाल, जानें पूर्व IASअधिकारी का करियर

HDFC Bank: अतनु चक्रवर्ती को मई, 2021 में पहली बार बैंक का गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया था। इसके पहले वह अप्रैल, 2020 में आर्थिक मामलों के सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के गुजरात कैडर के अधिकारी रहे हैं।

HDFC Bank:देश में निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक एचडीएफसी बैंक ने ने गैर-कार्यकारी चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती के कार्यकाल बढ़ा दिया है। बुधवार को बैंक को बोर्ड तीन साल के एक और कार्यकाल के विस्तार की मंजूरी दी है। बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल ने अंशकालिक गैर-कार्यकारी चेयरमैन एवं स्वतंत्र निदेशक के रूप में चक्रवर्ती के नाम की अनुशंसा भारतीय रिजर्व बैंक से की है। इसके अलावा इस नियुक्ति को बैंक के शेयरधारकों से भी स्वीकृति लेनी होगी।यह चक्रवर्ती का बैंक के साथ लगातार दूसरा कार्यकाल होगा।

HDFC BANK

एचडीएफसी बैंक

सरकारी कर्मचारी रहे हैं चक्रवर्ती

चक्रवर्ती को मई, 2021 में पहली बार बैंक का गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया था। इसके पहले वह अप्रैल, 2020 में आर्थिक मामलों के सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के गुजरात कैडर के अधिकारी रहे हैं। नए फैसले के बाद उन्हें पांच मई, 2024 से चार मई, 2027 तक के तीन साल के कार्यकाल के लिए गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त करने की अनुशंसा की गई है। चक्रवर्ती मुख्य रूप से फाइनेंस और इकोनॉमिक पॉलिसी, इन्फ्रॉस्ट्रक्चर, पेट्रोलियम और नेचुरल गैस के क्षेत्रों में काम किया है। वह भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर (DEA) में सचिव जैसे अहम पद पर काम कर चुके हैं।।

End of Feed