HCL Tech ने 12 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का किया ऐलान, चेक करें रिकॉर्ड डेट

कंपनी के CEO सी विजयकुमार ने कहा कि HCLTech ने एक मजबूत तिमाही प्रदर्शन किया है। कंपनी को 3.3 अरब डॉलर के नए ऑर्डर मिले, जिससे वित्त वर्ष की पहली छमाही में कुल ऑर्डर बुकिंग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

IT कंपनी HCL Tech ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर तिमाही का रिजल्ट आज पेश किया है। कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 21.18 प्रतिशत बढ़कर 5,132 करोड़ रुपये रहा है। नोएडा मुख्यालय वाली कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 4,235 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। कंपनी ने दमदार नतीजे के बाद अपने शेयर होल्डर के लिए 12 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने डिविडेंड पाने के हकदार शेयरधारकों की पहचान करने के लिए शुक्रवार, 16 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट तय किया है। कंपनी की अर्निंग्स फाइलिंग के अनुसार, पेमेंट सोमवार, 26 अक्टूबर को किया जाएगा।

HCL Tech result

एचसीएल टेक्नोलॉजीज

परिचालन आय में भी बढ़ोतरी

कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी परिचालन आय 11.5 प्रतिशत बढ़कर 35,620 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 31,942 करोड़ रुपये थी। तिमाही आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 11 प्रतिशत और परिचालन आय तीन प्रतिशत बढ़ी। कंपनी की आईटी और व्यावसायिक सेवाओं से आय एक साल पहले के 23,693 करोड़ रुपये से बढ़कर 26,938 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, इंजीनियरिंग और अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) सेवाओं से आय 5,423 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,973 करोड़ रुपये रही। हालांकि, एचसीएल सॉफ्टवेयर से आय एक साल पहले के 2,826 करोड़ रुपये से घटकर 2,709 करोड़ रुपये रह गई।

End of Feed