करनाल में टोल प्लाजा का हाईटेक बदलाव; MLFF सिस्टम से अब गाड़ी चलाते-चलाते कटेगा Toll

हरियाणा के करनाल जिले में नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों को जल्द ही बड़ी राहत मिलने वाली है। अब टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यहां अत्याधुनिक मल्टी लेन फ्री फ्लो सिस्टम लागू किया जा रहा है। इस नई व्यवस्था के तहत चलते वाहन से ही कुछ ही सेकेंड में टोल टैक्स अपने आप कट जाएगा, जिससे सफर और भी आसान व तेज होगा।

Multi Lane Free Flow Toll System Haryana: हरियाणा के करनाल जिले में नेशनल हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। अब टोल प्लाजा पर रुककर टोल टैक्स देने की झंझट खत्म होने वाली है। टोल वसूली की प्रक्रिया को पूरी तरह आधुनिक बनाते हुए मल्टी लेन फ्री फ्लो (MLFF) सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिसके तहत चलती गाड़ियों से कुछ ही सेकेंड में अपने आप टोल टैक्स कट जाएगा।

Haryana Introduces Multi Lane Free Flow Toll System

हरियाणा ने मल्टी लेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम शुरू किया

इस नई तकनीक की खासियत यह है कि टोल लेन से करीब 50 मीटर पहले और बाद में अत्याधुनिक सेंसर और स्पीड मापने वाले कैमरे लगाए जाएंगे। यदि कोई चालक तेज रफ्तार में टोल प्लाजा पार करने की कोशिश करता है, तो कैमरे उसकी गति रिकॉर्ड कर लेंगे। ऐसे में न केवल टोल टैक्स कटेगा, बल्कि वाहन की जानकारी सीधे पुलिस तक पहुंच जाएगी। अगर फास्टैग में बैलेंस नहीं हुआ, तो वाहन मालिक को चालान भी भरना पड़ सकता है।

End of Feed