ET Now Global Business Summit: हरियाणा के सीएम मनोहर खट्टर बोले- हमने 3 C को खत्म किया, इन्वेस्टर्स के लिए उठाए 'नायाब कदम'

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2024, 08:18 PM IST

Global Business Summit 2024: 'ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट' के मंच से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा Government to Door से कई फायदे मिले हैं वहीं राज्य में निवेशकों के लिए कई अहम कदम उठाए गए हैं।

ET Now Global Business Summit 2024: 'टाइम्स ग्रुप के ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट' में बोलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने 'टाइम्स नाउ' के कंसल्टिंग एडिटर दिनेश गौतम के साथ बातचीत में राज्य में विकास, गवर्नेंस, इन्वेस्टमेंट, लॉ एंड ऑर्डर और डबल इंजन सरकार जैसे मुद्दे पर खुलकर बात की और कहा कि हरियाणा सरकार इस दिशा में काम कर रही है जिससे हम प्रदेश को 'राम राज्य' की तरफ लेकर जायेंगे।

Haryana CM at ET Now Global business summit

'टाइम्स ग्रुप के ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट' में बोलते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

मनोहर लाल खट्टर ने सबसे पहले पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह को 'भारत रत्न' मिलने की बधाई दी, हरियाणा मॉडल को आप कैसे देखते हैं इसपर मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि मैंने देश के प्रधानमंत्री से बहुत चीजें सीखी, जब मुझे विरासत में प्रदेश मिला था तो हालात ऐसे नहीं थे, हमने उसे सुधारने की दिशा में काफी कार्य किया हमने 3 C यानी क्राइम, कास्ट बेस राजनीति और करप्शन तीनों को खत्म करने का प्रयास किया इसके बाद जनता को लगा कि अब ये अच्छा शासन आया है।

End of Feed