बिजनेस

ET Now Global Business Summit: गडकरी बोले-तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2024, 07:55 PM IST

ET Now Global Business Summit 2024: टाइम्स नाउ नवभारत एंड टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में गडकरी ने कहा कि हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था हैं। जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

Image

ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी।

ET Now Global Business Summit 2024: भारत सबसे तेजी से बढ़ने वाली दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्था है और अगले कुछ सालों में यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस सपने को पूरा करने के लिए देश में विश्व स्तरीय सड़क एवं बुनियादी संरचना की जरूरत है। यह बात केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को ईटी नाउ ग्लोबल बिजनेस समिट 2024 में कहीं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर केंद्र में एनडीए की सरकार बनेगी।

विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत-गडकरी

टाइम्स नाउ नवभारत एंड टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार के साथ खास बातचीत में गडकरी ने कहा कि हम दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था हैं। जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। पीएम मोदी के इस सपने को पूरा करने के लिए हमें देश में विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है। यह पूछे जाने पर कि क्या उनका अन्य मंत्रालयों के मंत्रियों से आगे निकलने की होड़ है।

'सफलता में सभी कर्मचारियों का हाथ'

इस पर उन्होंने कहा कि किसी की किसी से होड़ नहीं है। सभी एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की नीयत से काम करते हैं। हमारे विभाग ने अब तक जो हासिल किया है उसमें केवल मेरा योगदान नहीं बल्कि विकास कार्यों में लगे सभी कर्मचारियों का योगदान है। अर्थव्यवस्था पर अपनी बात रखते हुए गडकरी ने कहा कि कृषि ग्रोथ बहुत जरूरी है। कृषि क्षेत्र पर सरकार का फोकस है। अन्न दाता अब ऊर्जा दाता और भाग्य विधाता और हवाई ईंधन विधाता बन गया है। गन्ने और खाद्यान्न से हम इथेनॉल बना रहे हैं। बांस से भी इसे बनाया जा रहा है।

रोड सेफ्टी के लिए कई उपाय किए

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग में अगले पांच वर्षों में बहुत बड़े केंद्र के रूप में उभरने जा रहा है। सड़क हादसों के बारे में उन्होंने कहा कि देश में हर साल इससे एक लाख 68 हजार मौते होती हैं। इनमें से 60 फीसदी मौतें 28 से 35 वर्ष के लोगों की होती है। देश में मानसिकता में जब तक बदलाव नहीं होगा तब तक इसमें कमी नहीं आएगी। गडकरी ने कहा कि गाड़ी चलाते वक्त लोगों को मोबाइल फोन बात नहीं करनी चाहिए। रेड लाइट जंप करने से बचना चाहिए। रोड सेफ्टी के लिए हम स्टार रेटिंग लेकर आए। सड़कों से ब्लैक स्पॉट निकाले गए। नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हुआ है। कैमरे लगे हैं। फिर भी सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसलिए जरूरी है कि लोग मानसिकता बदले।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article