Gujarat Kidney IPO आज खुला: GMP, सब्सक्रिप्शन, प्राइस बैंड और निवेश से पहले जानें जरूरी बातें

Gujarat Kidney IPO: गुजरात स्थित यह कंपनी एक हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर है जो राज्य में कई जगहों पर सेकेंडरी और टर्शियरी केयर देती है। गुजरात किडनी सात मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल और चार फार्मेसी चलाती है, जिनमें लगभग 490 बेड हैं।

Gujarat Kidney IPO: साल का आखिरी सप्ताह शुरू हो गया है। यह हफ्ता भी आईपीओ निवेशकों के लिए मौके लेकर आया है। आज से गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) खुल गया हे। यह आईपीओ बुधवार, 24 दिसंबर को बंद होगा। गुजरात किडनी IPO का प्राइस बैंड ₹108-114 प्रति शेयर तय किया गया है। आपको बता दें कि मल्टीस्पेशियलिटी हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर का इस IPO से ₹250.80 करोड़ जुटाने का लक्ष्य है, जो पूरी तरह से 2.20 करोड़ शेयरों का फ्रेश इश्यू है, जिसमें कोई ऑफर फॉर सेल नहीं है।

आईपीओ

आईपीओ

26 दिसंबर को अलॉटमेंट होने की उम्मीद

IPO अलॉटमेंट शुक्रवार, 26 दिसंबर, 2025 को होने की उम्मीद है, जबकि सफल आवेदकों को सोमवार, 29 दिसंबर को शेयर मिलने की संभावना है। जिन लोगों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें रिफंड भी उसी दिन प्रोसेस किया जाएगा। स्टॉक BSE और NSE पर लिस्ट होने वाला है, जिसकी संभावित लिस्टिंग तारीख 30 दिसंबर, 2025 है।

End of Feed