FDI Inflow: गुजरात में FDI की सबसे ज्यादा ग्रोथ, 2023-24 में 55 फीसदी बढ़कर 7.3 बिलियन डॉलर पहुंचा

FDI Inflow: गुजरात को 2023-24 में 7.3 बिलियन डॉलर का एफडीआई मिला है। जो कि 2022-23 की तुलना में 55 फीसदी ज्यादा है। इस अवधि में 4.7 बिलियन डॉलर का एफडीआई आया था। वहीं 15.1 बिलियन डॉलर के कुल FDI प्रवाह के साथ महाराष्ट्र टॉप पर है।

FDI Inflow:गुजरात बीते वित्त वर्ष में सबसे ज्यादा एफडीआई (FDI) ग्रोथ हासिल करने वाला राज्य बन गया है। गुजरात को 2023-24 में 7.3 बिलियन डॉलर का एफडीआई मिला है। जो कि वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में 55 फीसदी ज्यादा है। और यह देश के किसी भी राज्य की तुलना में सबसे ज्यादा ग्रोथ रेट है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार गुजरात ने 4.7 बिलियन डॉलर की तुलना में वित्त वर्ष 23- 24 में 55 प्रतिशत अधिक यानी 2.6 बिलियन डॉलर अधिक FDI हासिल किया है।

gujarat fdi

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्रभाई पटेल

इसलिए ज्यादा आया FDI

गुजरात में FDI प्रवाह के प्रमुख कारणों में अत्याधुनिक औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर, उद्योग अनुकूल नीतियां, और ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस शामिल हैं। GIFT सिटी, साणंद GIDC, धोलेरा SIR (Special Investment Region), और मांडल बेचराजी SIR जैसे क्लस्टर-आधारित औद्योगिक एस्टेट्स भी इस FDI प्रवाह में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यही कारण है कि वित्त वर्ष 2023-24 में गुजरात ने मार्की प्रोजेक्ट्स जैसे कि सेमीकण्डक्टर सेक्टर में भारी निवेश हासिल किया है।

End of Feed