GST Reform: मंत्री पीयूष गोयल ने क्यों कहा- जब कुछ मिलता है तो लालच भी आ जाता है, पढ़ें एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

GST Reform 2025: मैं समझता हूं आपको ध्यान रखना होगा। जैसे मैंने कहा कि उस समय भी सर्विस टैक्स था। सब इंश्योरेंस पॉलिसी पर सर्विस टैक्स लगता था तो उस समय टैक्स रेवेन्यू मेंटेन करने के लिए राज्यों के और 14% हर वर्ष 5 साल के लिए गारंटी करना था कि उनको उतना मिलते रहेगा और कोविड के समय भी दिया गया और जब तक वह पूरा।

GST Reforms 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी की नई दरों का ऐलान किया है। कई वस्तुओं को शून्य जीएसटी श्रेणी में शामिल किया गया है, जबकि बड़ी संख्या में सामानों को उच्च दरों से घटाकर 5 प्रतिशत या 18 प्रतिशत स्लैब में स्थानांतरित किया गया है। पैनल ने मौजूदा चार स्लैब 5, 12, 18 और 28 प्रतिशत को सरल बनाकर दो स्लैब में बदलने को मंजूरी दी है। अब यह ढांचा 5 और 18 प्रतिशत दरों का होगा। टाइम्सनाउ नवभारत ने नई जीएसटी दर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से बात की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

Piyush Goyal Interview

Piyush Goyal Interview

'जब कुछ मिलता है तो लालच भी आ जाता है'

पीयूष गोयल ने टाइम्सनाउ नवभारत के एक सवाल के जवाब में कहा, 'जब कोई चीज मिल जाती है, थोड़ा लालच भी आ जाता है कि थोड़ा और पहले मिलना चाहिए था। लालच यह आता है कि यह मिल गया तो उसके बेनिफिट, उसका लाभ तो मिल ही गया, पॉकेट में आ गया। मैं समझता हूं आपको ध्यान रखना होगा। जैसे मैंने कहा कि उस समय भी सर्विस टैक्स था। सब इंश्योरेंस पॉलिसी पर सर्विस टैक्स लगता था तो उस समय टैक्स रेवेन्यू मेंटेन करने के लिए राज्यों के और 14% हर वर्ष 5 साल के लिए गारंटी करना था कि उनको उतना मिलते रहेगा और कोविड के समय भी दिया गया और जब तक वह पूरा।

End of Feed