GST Demand Notice: 1500 कारोबारियों को 1.45 लाख करोड़ का GST नोटिस, ITC के नाम 44000 करोड़ के फर्जीवाड़ा का भी खुलासा

GST Demand Notice: जीएसटी अधिकारियों ने फर्जी पंजीकरण के खिलाफ अभियान के दौरान दिसंबर 2023 तक आठ महीनों में 44,015 करोड़ रुपये के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) दावों में शामिल 29,273 फर्जी कंपनियों का पता लगाया है।

GST Demand Notice:वस्तु एवं सेवा कर (GST)को लेकर करीब 1500 कारोबारियों को 1.45 लाख करोड़ का नोटिस मिला है। यह नोटिस वित्तीय वर्ष 2018 के लिए वार्षिक रिटर्न और इनपुट टैक्स क्रेडिट के दावों में विसंगतियों को लेकर दिया गया है। यह नोटिस दिसंबर में भेजा गया है। असल में 31 दिसंबर, 2023 तक टैक्स विसंगतियों को करेक्ट कर फाइलिंग करने की डेडलाइन थी। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार 1.45 लाख करोड़ रुपये के नोटिस में जुर्माना और ब्याज शामिल है। साल 2017-18 में कुल 72.5 लाख जीएसटी रिटर्न फाइल हुए थे।

GST NOTICE

जीएसटी नोटिस

48000 की गई जांच

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार साल 2017-18 और 2018-19 के लिए, विसंगतियों का पता चलने या सिस्टम द्वारा चिह्नित किए जाने के बाद 30 दिसंबर तक 48,000 जीएसटी रिटर्न की जांच की गई। जिसके आधार पर यह नोटिस भेजे गए हैं।

End of Feed