ऑनलाइन गेमिंग पर क्या झुक रही है सरकार? मंत्री ने दिए 28 फीसदी रेट घटाने के संकेत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jul 18, 2023, 09:25 AM IST

GST Council Review 28 Percent Levy on Online Gaming: जीएसटी काउंसिल (GST Council) ने 11 जुलाई को हुई बैठक में ऑनलाइन गेमिंग और हॉर्स रेसिंग पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने पर बात कही। जिसके बाद इस फैसले का ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोग जमकर विरोध कर रहे हैं।

GST Council Review 28 Percent Levy on Online Gaming: जीएसटी काउंसिल (GST Council) ने 11 जुलाई को हुई बैठक में ऑनलाइन गेमिंग और हॉर्स रेसिंग पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने पर बात कही। जिसके बाद इस फैसले का ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोग जमकर विरोध कर रहे हैं। इस फील्ड से जुड़े कई आंत्रप्रेन्योर्स का मानना है कि इससे ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री खत्म हो जाएगी। ऐसे में सरकार इस कदम को लेकर सोच विचार करते हुए इस कदम पर झुकती हुई नजर आ रही है। यदि जीएसटी में बढ़ोतरी का फैसला वापस होता है तो गेमिंग उद्योग के लिए राहत की खबर हो सकती है।

GST Council

जीएसटी काउंसिल

28 फीसदी जीएसटी के वापस होने पर होगा विचार

दरअसल केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि मंत्रालय जीएसटी परिषद में वापस जाएगा और उनसे नए नियम पर विचार करने का अनुरोध करेगा। यदि ऐसा होता है तो गेमिंग उद्योग के लिए यह राहत की खबर हो सकती है। गेमिंग प्लेटफ़ॉर्म वर्तमान में प्लेटफ़ॉर्म शुल्क पर 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करते हैं। सालों के विचार-विमर्श के बाद आए इस निर्णय ने देश के तेजी से बढ़ते वास्तविक-पैसे वाले गेमिंग उद्योग को झटका दिया था। कई उद्योग अधिकारियों और संघों ने चेतावनी दी है कि यह कदम "पूरे उद्योग को खत्म कर देगा और नौकरियां खत्म हो जाएंगी"।

वित्त मंत्री ने कही ये बात

हालांकि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि इस फैसले के पीछे जीएसटी काउंसिल का मकसद इंडस्ट्री को खत्म करना नहीं, बल्कि एसेंशियल गुड्स पर ऑनलाइन गेमिंग की तुलना में कम जीएसटी लगाना है। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों की सहमति से ये फैसला लिया गया है।

End of Feed