एक सेकेंड में 100 गुना बढ़ गया शेयर प्राइस...Groww ने ऐसे बनाया निवेशकों को करोड़पति! बाद में हुआ कुछ ऐसा

Groww Stock Price Discrepancy Issue: 'ग्रो' ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया, ''हमारे कुछ यूजर्स को उनके स्टॉक प्राइस को लेकर विसंगतियों का सामना करना पड़ा। यह एक अस्थायी समस्या थी और अब इसका समाधान हो गया है। कुछ यूजर्स ने बताया कि उनके 1,000 रुपए के निवेश को ऐप पर गलत तरीके से 1,00,000 रुपए के निवेश के रूप में देखा जा रहा था।

Groww Stock Price Discrepancy Issue: ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म 'ग्रो' ने सोमवार को कुछ समय के लिए शेयर को 100 गुना तक ज्यादा दिखाया। जी हां Groww ऐप पर 50 रुपये का शेयर 5000 का दिखाई दे रहा था। दरअसल, यह टेक्निकल ग्लिच था, जिसे बाद में ठीक कर लिया गया। टाइम्स नाउ नवभारत ने भी शेयरों की बढ़ी हुई कीमतें देखीं।

End of Feed