Groww का स्टॉक 10% टूटा, 94% की एकतरफा रैली के बाद लगा लोअर सर्किट, जानें क्या है वजह?

Groww share price hits lower circuit: ग्रो के शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। शेयर की कीमत उसके आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के ₹100 मूल्य से लगभग दोगुनी हो गई थी। मंगलवार को कारोबार बंद होने तक, शेयर अपने आईपीओ मूल्य से लगभग 94% बढ़ गया था।

Groww share price hits lower circuit: ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म Groww की मूल कंपनी, बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स लिमिटेड के शेयरों में 5 दिनों के जारी एकतरफा तेजी पर बुधवार को ब्रेक लग गया है। आपको बता दें कि ग्रो का आईपीओ लिस्ट होने के बाद पहली बार आज लोअर सर्किट लग गया है। शेयर 10% की बड़ी गिरावट के चलते 169.94 रुपये पर पहुंच गया है। इससे पहले शेयर में 94% की जबरदस्त रैली देखने को मिली थी। मंगलवार को स्टॉक ने 193.91 रुपये का हाई लगाया था। हालांकि, आज मुनाफावसूली के चलते स्टॉक में बड़ी गिरावट आई है और लोअर सर्किट लग गया है।

ग्रो का शेयर धड़ाम

ग्रो का शेयर धड़ाम

आईपीओ का प्राइस बैंड ₹100 रुपये था

ग्रो के शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। शेयर की कीमत उसके आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के ₹100 मूल्य से लगभग दोगुनी हो गई है। मंगलवार को कारोबार बंद होने तक, शेयर अपने आईपीओ मूल्य से लगभग 94% बढ़ गया था। मंगलवार के कारोबारी सत्र के दौरान, ग्रो के 46 करोड़ से अधिक शेयरों का आदान-प्रदान हुआ, जिनमें से केवल 8.24 करोड़ शेयरों की डिलीवरी हुई। ग्रो के लिए एक महत्वपूर्ण डेट, 21 नवंबर को है, जब कंपनी अपने तिमाही परिणाम जारी करेगी, जो पिछले सप्ताह सार्वजनिक होने के बाद से उसका पहला वित्तीय खुलासा होगा।

End of Feed