Groww app technical issue: ग्रो एप हुआ डाउन, यूजर्स सोशल मीडिया में कर रहे शिकायत

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 23, 2024, 12:07 PM IST

Groww app technical issue: कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिकायत की कि ऐप उन्हें लॉग इन करने में दिक्कत हो रही है।

Groww app technical issue: मंगलवार की सुबह, ग्रो ऐप के यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तकनीकी समस्याओं का सामना करने की शिकायतें उठाईं हैं। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिकायत की कि ऐप उन्हें लॉग इन करने में दिक्कत हो रही है। एक यूजर्स ने अनुराग शर्मा ने लिखा कि “मुझे लगता है @_groww सर्वर डाउन हैं। लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं। क्या कोई और भी इस समस्या का सामना कर रहा है?"

Groww app technical issue

यूजर्स को सेलिंग ऑर्डर करने में हो रही दिक्कत।

मयंक लखेरा ने लिखा, “@_groww द्वारा खराब सर्विस मिल रही है। मेरा सेलिंग ऑर्डर करने में दिक्कत हो रही है। सुबह 10 बजे से प्रयास कर रहा हूं। जब भी मैं अपना ऑर्डर देता हूं, वह रिजेक्ट कर दिया जाता है।"

End of Feed