दाल की महंगाई से परेशान सरकार, अब आत्मनिर्भर बनने का ढूंढ रही है रास्ता

Pulses Inflation Rate: केंद्र सरकार चुनिंदा राज्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए दालों के घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक योजना तैयार कर रही है। इससे आयात भी घटाया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • दालों की कीमतों से सरकार भी परेशान
  • ला रही नई स्कीम
  • आयात में आएगी कमी

Pulses Inflation Rate: अक्टूबर में जहां एक तरफ सब्जी पर महंगाई घटी, वहीं दालों पर महंगाई दर बढ़कर करीब 19 फीसदी हो गई। दालों पर बढ़ती महंगाई सरकार के लिए भी परेशानी का सबब बनी हुई है। इसीलिए सरकार अब एक नई योजना लेकर आ रही है।

Pulses Inflation Rate

दालों की महंगाई दर

दरअसल पिछले महीने खुदरा महंगाई दर (Retail Inflation) घटकर 4.87 फीसदी रही। अक्टूबर में लगातार चौथे महीने खुदरा महंगाई दर में गिरावट आई। सितंबर में यह 5.02 फीसदी और अगस्त में 6.83 फीसदी रही थी। हालांकि दालों की महंगाई दर सितंबर में 16.38 फीसदी के मुकाबले अक्टूबर में बढ़कर 18.79 फीसदी हो गई।

End of Feed