बिजनेस

Open AI से नौकरी छोड़ने वालो को खुला जॉब ऑफर, सेल्सफोर्स के सीईओ बोले-मुझे सीधे भेजिए CV

Salesforce Job offer : सैम ऑल्टमैन के समर्थन में 500 से ज्यादा ओपनएआई कर्मचारियों ने इस्तीफा देने की धमकी दे डाली है। Salesforce के चेयरमैन और सीईओ मार्क बेनिओफ ने इन कर्मचारियों को खुला ऑफर दे दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे अपना सीवी सीधे भेजें।

Image

ओपेन एआई का मुद्दा गरमाया

Salesforce Job offer : Open AI से पूर्व सीईओ सैम ऑल्टमैन को निकाले जाने के बाद मामला गरमा गया है। उनके समर्थन में 500 से ज्यादा ओपनएआई कर्मचारियों ने इस्तीफा देने की धमकी दे डाली है। अब कर्मचारियों के टैलेंट और पोटेंशियल को देखते हुए दूसरी कंपनियां इस मौके को भुनाने में लग गई है। Salesforce के चेयरमैन और सीईओ मार्क बेनिओफ ने इन कर्मचारियों को खुला ऑफर दे दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे अपना सीवी सीधे भेजें। इस बीच माइक्रोसॉफ्ट ने सैम ऑल्टमैन और पूर्व अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन को अपने यहां जॉब दे डाली है।जाहिर है टैलेंट हंट की ये लड़ाई दिलचस्प मोड़ ले चुकी है।

सेल्सफोर्स को क्या फायदा

एंटरप्राइज सॉफ्टवेयर प्रमुख सेल्सफोर्स के अध्यक्ष और सीईओ मार्क बेनिओफ ने मंगलवार को ओपनएआई से इस्तीफा देने वाले कर्मचारियों को नौकरी की पेशकश करते हुए एक्स पर एक पोस्ट में, बेनिओफ ने कहा कि सेल्सफोर्स ओपनएआई को छोड़ने वाले लोगों की पूरे कैश और इक्विटी ओटीई (ओपन ट्रेड इक्विटी) के बराबर राशि देंगे। और सिल्वियो सावरेज के तहत हमारी सेल्सफोर्स आइंस्टीन की विश्वसनीय एआई रिसर्च टीम में शामिल हो जाएंगे। आप मुझे अपना सीवी सीधे भेजें।

सेल्सफोर्स का AI में बड़ा निवेश

सेल्सफोर्स ने इस साल जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) स्टार्टअप्स में निवेश करने के लिए 500 मिलियन डॉलर का वादा किया है। सेल्सफोर्स वेंचर्स के मैनेजिंग पार्टनर पॉल ड्रूज के अनुसार, इससे कंपनी को और भी अधिक उद्यमियों के साथ काम करने, उद्यम के लिए परिवर्तनकारी एआई समाधानों के विकास में तेजी लाने में मदद मिलेगी। ड्रूज ने जून में कहा, "हम पहले से ही एआई को दुनिया के काम करने के तरीके में बदलाव देख रहे हैं, और हम अपने जेनरेटिव एआई फंड को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं। सेल्सफोर्स ने एआई क्लाउड की भी घोषणा की है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article