बिजनेस

Titan का नया माइलस्टोन, मार्केट कैप हुआ 3 लाख करोड़ रुपये के पार

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Nov 21, 2023, 04:54 PM IST

Titans market cap Milestone: Titan के शेयरों ने 3,400 रुपये के 52-वीक हाई के स्तर को छू लिया। साथ ही आज की बढ़त के साथ कंपनी के मार्केट कैप ने 3 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Image

Titan का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।

Photo : BCCL

Titans market cap Milestone: Titan के शेयरों में आज 21 नवंबर को 1.5 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। यह 1.39 फीसदी की बढ़त के साथ 3392.20 रुपये पर बंद हुआ। आज इसने 3,400 रुपये के 52-वीक हाई के स्तर को छू लिया। साथ ही आज की बढ़त के साथ कंपनी के मार्केट कैप ने 3 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। साल 2023 में अब तक कंपनी के शेयरों में 32 फीसदी की तेजी आई है।

मार्केट कैप 3 लाख करोड़ के पार

Titan का मार्केट कैप 3 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। BSE के मुताबिक कंपनी का मार्केट कैप 3,01,154.82 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा, आज टाइटन भारत की सबसे मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट में 18वें नंबर पर आ गई है। यह टाटा ग्रुप की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी भी है।

दो साल मार्केट कैप में हुई इतनी बढ़ोतरी

टाइटन के शेयरों ने हर दो साल में इसके मार्केट कैप में 1 लाख करोड़ रुपये जोड़े हैं। इसने पहली बार 28 मार्च 2019 को 1 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप को पार किया था। इसके बाद, अगले 18 महीनों में इसका मार्केट कैप दोगुना होकर 2 लाख करोड़ रुपये हो गया। दो सालो में स्टॉक ने आज 3 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article