Tata Technologies IPO Pre-Apply: टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ (Tata Technologies IPO) का इंतजार काफी समय से किया जा रहा था। इसका आईपीओ आज 21 नवंबर से प्री-अप्लाई मोड के तहत सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। आईपीओ के लिए प्री-अप्लाई मोड का मतलब ये है कि आप ऑफर के पहले दिन आवेदन करने की प्रॉसेस के लाइव होने से पहले ही इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। कई ब्रोकिंग फर्म ऐप पर ये सुविधा मिलती है।
ऐप पर आपको टाटा टेक के आईपीओ पर प्री-अप्लाई ऑप्शन दिखेगा, जहां आप क्लिक करके आगे की प्रॉसेस कंप्लीट कर सकते हैं।
कब से खुलेगा आईपीओ
एंकर निवेशकों के लिए भी टाटा टेक का आईपीओ मंगलवार से खुल गया है। वैसे ये आईपीओ 22 नवंबर बुधवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 24 नवंबर को बंद होगा। ये करीब 20 वर्षों के बाद टाटा ग्रुप की तरफ से लाया गया पहला आईपीओ है।
प्रॉफिट की उम्मीद
आईपीओ वॉच के अनुसार टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर पहले से ही ग्रे मार्केट में 70% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। पब्लिक इश्यू में शेयरों का प्राइस बैंड है 475-500 रु प्रति इक्विटी शेयर। मगर ये ग्रे मार्केट में 340-345 रु के प्रीमियम पर हैं।
इससे संभावना है कि यह 840-845 रु पर लिस्ट हो सकता है। मगर ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट प्रीमियम लिस्टिंग तक घट भी सकता है। टाटा टेक के आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 30 शेयरों की है। यानी कम से कम 30 शेयरों और फिर इसी की गुणा में आईपीओ में आवेदन किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
