सरकार जून में 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की करेगी नीलामी, जानें क्या है प्लान

Mineral Auction: तांबा, लिथियम, निकल, कोबाल्ट और दुर्लभ तत्व जैसे महत्वपूर्ण खनिज की आज पवन टरबाइन और बिजली नेटवर्क से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों तक मांग बढ़ रही है। केंद्र ने अभी तक 38 महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी शुरू की है। और उसकी 100 से अधिक महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी की तैयारी है।

Mineral Auction:सरकार जून के अंत तक नीलामी के चौथे दौर में करीब 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की बिक्री करेगी। तांबा, लिथियम, निकल, कोबाल्ट और दुर्लभ तत्व जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की आज पवन टरबाइन और बिजली नेटवर्क से लेकर इलेक्ट्रिक वाहनों तक में मांग बढ़ी है। तेजी से बढ़ती स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों में से कई में आवश्यक घटक हैं। क्लीन एनर्जी क्षेत्र में तेजी आने के साथ इन खनिजों की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। इसलिए सरकार खनिजों की नीलामी कर रही है। केंद्र ने अभी तक 38 महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की नीलामी शुरू की है। और उसकी 100 से अधिक महत्वपूर्ण खनिजों की नीलामी की तैयारी है।

mineral

खनिजों की होगी नीलामी

क्या है प्लान

खान सचिव वी. एल. कांथा राव ने सोमवार को कहा कि सरकार जून के अंत तक नीलामी के चौथे दौर में करीब 20 महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की बिक्री करेगी।राव ने कहा कि पहले दौर में बिक्री के लिए रखे गए सात महत्वपूर्ण खनिज ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। उसके परिणाम एक महीने में घोषित किए जाएंगे।

End of Feed