West Asia crisis: नहीं डूबेगा भारतीय व्यापार! 2.5 लाख करोड़ रुपए के बड़े पैकेज की तैयारी में जुटी सरकार

West Asia crisis: सरकार एमएसएमई को राहत देने के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना लाने पर विचार कर रही है।

West Asia crisis: केंद्र सरकार पश्चिम एशिया संकट (West Asia crisis) से प्रभावित कारोबारों, विशेषकर सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) को राहत देने के लिए 2.5 लाख करोड़ रुपये की ऋण गारंटी योजना (Credit Guarantee Scheme) लाने पर विचार कर रही है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

West Asia crisis

West Asia crisis

पीटीआई (भाषा) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस योजना के तहत अमेरिका-ईरान संघर्ष के कारण उधारकर्ताओं द्वारा ऋण चुकाने में चूक होने की स्थिति में उधारदाताओं को 100 करोड़ रुपये तक के ऋणों पर करीब 90 प्रतिशत की ऋण गारंटी प्रदान की जाएगी। बैंक ऋण पर यह गारंटी नेशनल क्रेडिट गारंटी ट्रस्टी कंपनी (एनसीजीटीसी) देगी, जो सरकार की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। इस योजना के लिए सरकार को करीब 17,000 करोड़ से 18,000 करोड़ रुपये का प्रावधान करना होगा।

End of Feed