Onion Price News: सरकार आज से दिल्ली में 40 जगहों पर 35 रुपये किलो बेच रही है प्याज, जानिए कहां-कहां से खरीदें

Delhi Onion Price News: सरकार प्याज की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली-NCR में बफर स्टॉक से 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर प्याज बेच रही है। यह बिक्री एनसीसीएफ, नाफेड और केंद्रीय भंडार के आउटलेट्स व मोबाइल वैन से होगी।

Delhi Onion Price News : देशभर में प्याज की आसमान छूती कीमतों ने आम जनता की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। कई शहरों में प्याज के खुदरा दाम 55 से 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच चुके हैं, जबकि देश में इसकी औसत खुदरा कीमत 46.74 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। इस महंगाई से राहत दिलाने और त्योहारी मौसम में प्याज के दामों पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में अपने बफर स्टॉक से 35 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर प्याज बेचने का फैसला किया है। केंद्रीय खाद्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दिल्ली में इस रियायती बिक्री की शुरुआत की है, जिसके बाद लोगों को महंगे प्याज से तुरंत राहत मिलने की उम्मीद है।

Delhi onion prices, Onion Price News, Government subsidized onion, NCCF NAFED Buffer Stock, Rs 35 per kg onion

दिल्ली-NCR में प्याज की महंगाई पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'

कहां और कैसे मिलेगा 35 रुपये वाला प्याज?

दिल्ली और आसपास के इलाकों में आम नागरिकों तक रियायती प्याज पहुंचाने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। इस बिक्री का संचालन मुख्य रूप से तीन प्रमुख एजेंसियों भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (NCCF), भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (NAFED) और केंद्रीय भंडार द्वारा किया जा रहा है। NCCF के बिक्री केंद्र और वैन: एनसीसीएफ दिल्ली में केंद्रीय भंडार के 100 स्टोर के माध्यम से सस्ते प्याज की बिक्री कर रहा है। इसके साथ ही एनसीसीएफ ने 15 मोबाइल वैन के जरिए भी बिक्री शुरू कर दी है, जिनकी संख्या बढ़ाकर 40 की जाएगी। मदर डेयरी के करीब 300 बिक्री केंद्रों (सफल आउटलेट्स) के जरिए भी प्याज उपलब्ध कराने के लिए बातचीत जारी है। नाफेड 13 बिक्री केंद्रों और 50 मोबाइल वैन की मदद से दिल्ली की जनता तक रियायती प्याज पहुंचा रहा है। सप्ताहांत तक इस योजना का विस्तार पूरे एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव, फरीदाबाद) में कर दिया जाएगा।

End of Feed