सरकार का बड़ा फैसला: 80 करोड़ लोगों को मिलने वाले राशन में चावल की गुणवत्ता होगी बेहतर, टूटे चावल की घटाई गई मात्रा

केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) ने बताया कि सरकार ने राशन चावल में टूटे दानों की मात्रा घटाई है, जिससे 80 करोड़ लाभार्थियों को बेहतर गुणवत्ता का अनाज मिलेगा।

Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana : देश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को मिलने वाले राशन में बड़ा सुधार किया गया है। सरकार ने फैसला लिया है कि अब राशन की दुकानों से मिलने वाले चावल की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जाएगा और उसमें टूटे हुए चावलों की मात्रा को कम किया जाएगा। यह कदम गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर गुणवत्ता वाला अनाज उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

PMGKAY, Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana, ration rice quality, broken rice limit India, public distribution system India

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना: सरकार राशन की दुकानों से वितरण वाले चावल की गुणवत्ता में करेगी सुधार (तस्वीर-AI)

केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय

केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi) ने जानकारी दी कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने यह ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) के तहत वितरित किए जाने वाले चावल की गुणवत्ता मानकों को अब पहले से बेहतर किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि लाभार्थियों को न केवल मुफ्त अनाज मिले, बल्कि उसकी गुणवत्ता भी अच्छी हो।

End of Feed