AC और LED कंपनियों को PLI स्कीम से लाभ लेने का मौका, 14 अक्टूबर तक अब कर सकेंगे अप्लाई

भारत सरकार ने AC और LED लाइट्स जैसी व्हाइट गुड्स इंडस्ट्री के लिए PLI स्कीम का चौथा राउंड फिर से खोल दिया है। 15 सितंबर से 14 अक्टूबर 2025 तक निवेशक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस स्कीम से न सिर्फ घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा बल्कि देश में रोजगार और ‘मेक इन इंडिया’ मिशन को भी नई ताकत मिलेगी।

भारत सरकार ने व्हाइट गुड्स (जैसे AC और LED लाइट्स) के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम का आवेदन विंडो दोबारा खोलने का फैसला किया है। यह विंडो 15 सितंबर 2025 से 14 अक्टूबर 2025 तक खुली रहेगी। सरकार का कहना है कि इससे निवेशकों को एक और मौका मिलेगा ताकि वे इस स्कीम का फायदा उठा सकें और देश में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जा सके।

PLI Scheme

क्यों दोबारा खोला गया आवेदन?

पिछले कुछ समय में भारत में AC और LED लाइट्स के कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग तेजी से बढ़ी है। इससे इंडस्ट्री का भरोसा मजबूत हुआ है और निवेशकों की दिलचस्पी भी बढ़ी है। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए सरकार ने इस स्कीम का चौथा राउंड शुरू किया है।

End of Feed