सरकारी गारंटी और तगड़ा रिटर्न, जानें कैसे ₹5,000 के EPF निवेश से जमा करें 80 लाख रुपये

अगर आप रिटायरमेंट के बाद एक सुखद जिंगदी चाहते हैं तो अपने पीएफ में निवेश बढ़ाकर एक बड़ा फंड आसानी से जमा कर सकते हैं।

कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) सरकार द्वारा समर्थित एक सेविंग स्कीम है जो लोगों को रिटायरमेंट के लिए एक पैसे जोड़ने में मदद करती है। कर्मचारी अपनी नौकरी के दौरान इस फंड में योगदान देते हैं, ताकि बुढ़ापे के लिए एक आर्थिक सहारा तैयार कर सकें। रिटायरमेंट के बाद, EPF का पैसा दूसरों पर निर्भर हुए बिना एक बेहतर जीवनशैली बनाए रखने में मदद कर सकती है। यह अनुशासित बचत को बढ़ावा देकर लंबे समय तक आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर रहने में भी मदद करता है।

EPF Myths Busted

ईपीएफ

8.25% की दर से मिल रहा ब्याज

EPF निवेश के सबसे भरोसेमंद साधनों में से एक है और अभी इस पर सालाना 8.25% का रिटर्न मिल रहा है। यह फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) से अधिक है, क्योंकि FD में रिटर्न कम होता है। इन दोनों साधनों के अपने-अपने उद्देश्य हैं और इन्हें अलग-अलग आर्थिक लक्ष्यों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। भले ही EPF, FD जितना लचीला न हो, फिर भी इसमें कुछ पैसे निकालने की सुविधा मौजूद है, जिससे निवेशकों का अपने पैसे पर पूरा नियंत्रण बना रहता है।

End of Feed