सरकार का बड़ा ऐलान! डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और बैटरी बनाने से जुड़े 100 आइटम पर BCD में छूट

केंद्र सरकार ने मेक इन इंडिया को बूस्ट देने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग से जुड़े 100 आइटम के आयात पर कस्टम ड्यूटी में छूट का ऐलान किया है।

Make In India : केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स और लिथियम-आयन बैटरी निर्माण को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कंपोनेंट्स और मशीनरी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) में छूट दी है। यह राहत 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मजबूती देगी। 8 जुलाई को जारी तीन अलग-अलग अधिसूचनाओं के जरिए सरकार ने डिस्प्ले असेंबली, वायरलेस चार्जिंग मॉड्यूल और लिथियम-आयन सेल निर्माण में इस्तेमाल होने वाले इनपुट्स और मशीनों के आयात को सस्ता कर दिया है। यह छूट 31 मार्च, 2029 तक लागू रहेगी।

bcd boost to make in india

कस्टम ड्यूटी में छूट का ऐलान

सरकार का कहना है कि इस कदम से घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग की लागत कम होगी, स्थानीय स्तर पर वैल्यू एडिशन बढ़ेगा और भारत को वैश्विक इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन में मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

End of Feed