त्योहारों से पहले चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त, बड़े खरीदारों की स्टॉक लिमिट की आधी

देश में त्योहारी सीजन के दौरान चीनी के दाम काबू में रहें और चीनी की उपलब्धता में कमी नहीं हो इसके लिए सरकार ने बढ़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने बल्क कंज्युमर की स्टॉक लिमिट आधी कर दी है।

Sugar Stock Limits : त्योहारों से ठीक पहले चीनी की बढ़ती कीमतों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। आम लोगों की जेब पर बढ़ते बोझ और आने वाले त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने चीनी के स्टॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब हर महीने 10 मीट्रिक टन से ज्यादा चीनी इस्तेमाल करने वाले बल्क कंज्यूमर अपनी जरूरत के 15 दिन से ज्यादा का स्टॉक नहीं रख सकेंगे। इससे पहले यह सीमा 30 दिन थी। सरकार का मानना है कि इस कदम से बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ेगी और जमाखोरी या सट्टेबाजी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।

Sugar Stock Limits

नहीं होगी चीनी की कमी

1 सितंबर से लागू होगा नया नियम

फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन डिपार्टमेंट (FPDD) ने 19 अगस्त को नया आदेश जारी किया है। यह नियम 1 सितंबर से लागू होगा और 30 नवंबर, 2026 तक प्रभावी रहेगा। इसके दायरे में कन्फेन्शनरी, बिस्किट, सॉफ्ट ड्रिंक, फूड प्रॉसेसिंग, मिठाई और दूसरे ऐसे बड़े खरीदार आएंगे, जिनकी मासिक खपत 10 मीट्रिक टन से ज्यादा है। नए नियम के तहत ऐसे बल्क खरीदार अपने वास्तविक इस्तेमाल से ज्यादा चीनी जमा करके नहीं रख पाएंगे।

End of Feed