सरकारी खजाना हुआ लबालब, विदेशी मुद्रा भंडार $707 अरब के पार पहुंचा, जानें वजह

तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद देश के विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल आया है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात अगस्त को समाप्त सप्ताह में 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर से अधिक रहा।

Forex Reserve: देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात अगस्त को समाप्त सप्ताह में 14.14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके एक सप्ताह पहले विदेशी मुद्रा भंडार 10.512 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 692.87 अरब डॉलर रहा था। इस साल 27 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 728.49 अरब डॉलर के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि पश्चिम एशिया में टकराव शुरू होने के बाद कई हफ्तों तक इसमें गिरावट दर्ज की गई। संकट के दौरान रुपये पर दबाव बनने से रिजर्व बैंक को डॉलर बेचकर विदेशी मुद्रा बाजार में दखल देना पड़ा।

Dollar

विदेशी मुद्रा भंडार

आरबीआई के आंकड़ों से मिली जानकारी

आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रखने वालीं विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 9.95 अरब डॉलर बढ़कर 574.62 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर के संदर्भ में इन परिसंपत्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के उतार-चढ़ाव का प्रभाव भी शामिल होता है। पिछले महीने सरकार और आरबीआई ने देश में विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ाने के लिए एफसीएनआर (बी) समेत कई उपायों की घोषणा की थी। इन प्रयासों से अब तक करीब 40 अरब डॉलर प्राप्त हो चुके हैं।

End of Feed