केंद्र का बड़ा फैसला, 40 से ज्यादा पेट्रोकेमिकल्स पर कस्टम ड्यूटी खत्म, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को राहत

केंद्र सरकार ने 40 से ज्यादा पेट्रोकेमिकल्स, पॉलिमर्स और इंटरमीडिएट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी खत्म की। 2 अप्रैल से 30 जून तक लागू इस फैसले से लागत घटेगी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को राहत मिलेगी।

Petrochemical BCD Zero: केंद्र सरकार ने पेट्रोकेमिकल्स और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बड़ी राहत दी है। पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के चलते पेट्रोकेमिकल्स से लेकर तमाम चीजों की ग्लोबल सप्लाई चेन बाधित है। इसकी वजह से भारतीय उद्योगों पर पड़ रहे असर को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत का ऐलान किया है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार की आर्थिक मामलों की समिति ने पेट्रोकेमिकल्स और पॉलिमर्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को अस्थायी रूप से खत्म कर दिया है। यह छूट 2 अप्रैल से 30 जून तक लागू रहेगी, जिससे घरेलू उद्योगों की लागत घटेगी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सपोर्ट मिलेगा।

BCD zero

इन उत्पादों का आयात होगा सस्ता

40 से ज्यादा केमिकल्स पर जीरो ड्यूटी

वित्त मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक 40 से अधिक केमिकल प्रोडक्ट्स पर बेसिक कस्टम ड्यूटी (BCD) को तीन महीने के लिए शून्य कर दिया गया है। इसमें एनहाइड्रस अमोनिया, टोल्यून, स्टाइरीन, मेथनॉल और विनाइल क्लोराइड जैसे अहम केमिकल्स शामिल हैं, जो कई इंडस्ट्रीज की बैकबोन माने जाते हैं।

End of Feed