पुरानी बैटरियों के कचरे के निर्यात पर सरकार ने लगाया बैन, लिथियम-कोबाल्ट की देश में होगी रिकवरी

केंद्र सरकार ने लिथियम-आयन बैटरी के ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है। जानें क्या है ब्लैक मास और इससे EV, बैटरी उद्योग और भारत को क्या फायदा होगा।

इलेक्ट्रिक गाड़ियों और मोबाइल की पुरानी बैटरियां अब भारत के लिए सिर्फ कचरा नहीं होंगी, बल्कि उनसे कीमती खनिज निकालकर देश की जरूरतें पूरी की जाएंगी। केंद्र सरकार ने लिथियम-आयन बैटरी के 'ब्लैक मास' के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस फैसले का मकसद देश में बैटरी रिसाइक्लिंग को बढ़ावा देना और लिथियम, कोबाल्ट व निकेल जैसे महत्वपूर्ण खनिजों की घरेलू उपलब्धता बढ़ाना है। सरकार का मानना है कि इससे भारत की दूसरे देशों पर निर्भरता कम होगी और इलेक्ट्रिक वाहन तथा बैटरी उद्योग को मजबूती मिलेगी।

Old battery

1,500 करोड़ रुपये की योजना से भी मिलेगा समर्थन

क्या होता है बैटरी का ब्लैक मास?

ब्लैक मास एक पाउडर जैसा पदार्थ होता है, जो पुरानी लिथियम-आयन बैटरियों और बैटरी बनाने के दौरान निकलने वाले कचरे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटने और प्रोसेस करने से मिलता है। इसमें लिथियम, कोबाल्ट, निकेल और मैंगनीज जैसे कीमती खनिज मौजूद होते हैं। इन्हें विशेष प्रक्रिया के जरिए दोबारा निकालकर नई बैटरी बनाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह पुरानी बैटरियों से भी उपयोगी कच्चा माल तैयार किया जा सकता है।

End of Feed